पाकुड़ पाकुड़ में यात्री ट्रेन बढ़ाया जाए, मा तारा एक्सप्रेस को पाकुड़ तक लाया जाए : हिसाबी राय

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़। मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा श्री मनीष जैन के एकदिवसीय पाकुड़ आगमन पर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल सह पाकुड़ के द्वारा रेल समस्याओं के समाधान हेतु एक मांग पत्र ईजरप्पा के अध्यक्ष हिसाबी राय के द्वारा सौंपा गया।उक्त मांग पत्र में श्री राय ने मंडल रेल प्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पाकुड़ के आम जनों को पाकुड़-बरहरवा-तीनपहाड़-साहिबगंज-रामपुरहाट एवं वर्धमान की ओर आने जाने में रेल यात्रियों को परेशानियों के समस्या करना पड़ रहा है ।क्योंकि पूर्वाहन 10:30 बजे के बाद रात्रि 9:30 बजे तक साहिबगंज की ओर जाने वाली कोई गाड़ी नहीं है। इस विषय पर मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है इसके पूर्व भी यह समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है । इसे रेल मुख्यालय भेज कर एक मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया जाएगा। साथ ही और हावड़ा जयनगर सप्ताह में 1 दिन चलाया गया है उक्त ट्रेन का रेक उपलब्ध होने के उपरांत उसे प्रतिदिन चलाया जाएगा। पाकुड़ में लंबित ऊपरी पैदल पुल में लिफ्ट लगाने हेतु उन्होंने बताया कि का नक्शा एवं प्लान बन गया है,जल्द ही इसकी निविदा निकाली जाएगी और कार्य प्रारम्भ किया जाएगा । साथ ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जन-आहर केंद्र खोलने,सरायघाट का पाकुड़ में ठहराव मां तारा एक्सप्रेस का रामपुरहाट से पाकुड़ तक मार्ग विस्तार इत्यादि की मांग की गई। मांग सौंपने के क्रम में ईजरप्पा के सक्रिय सदस्य तौफीक राज मौजूद थे।
Subscribe to my channel



