गढवा शिवपुर गांव निवासी विजय पांडेय की मजदूरी करने के दौरान राजस्थान में हुई मौत, ठेकेदार कांडी थाना के समक्ष शव छोड़कर हुआ फरार

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 55 वर्षीय विजय पाण्डेय का राजस्थान के बाड़मेर जिला अंतर्गत आरंग में संदेहास्पद मौत के बाद ठेकेदार, शव को एंबुलेंस से गुरुवार की देर रात कांडी थाना गेट के समक्ष छोड़कर फरार हो गया।
मालूम हो कि शिवपुर गांव निवासी ठेकेदार नंदू राम ने शिवपुर गांव के ही विजय पाण्डेय को राजस्थान के बाड़मेर जिला अंतर्गत आरंग स्थित प्रोमेक्स पावर सोलर पावर प्लांट में मजदूरी करने ले गया था।
परिजनों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा 8 दिसंबर की सूबह 6 बजे विजय पांडेय की तबियत खराब होने की सूचना दी थी। पुनः उसी दिन 10 बजे के लगभग मृत्यु की खबर दी गई।
मृतक की पत्नी गीता देवी ने अपने पति के संदेहास्पद स्थिति में मौत को लेकर शुक्रवार को कांडी थाना में आवेदन देकर ठेकेदार नंदू राम पर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों ने बताया कि ठीकेदार नंदू राम व एक अन्य खरसोता गांव निवासी बिशुनदेव राम द्वारा विजय पांडेय के शव को राजस्थान से लाकर गुरुवार की रात में कांडी थाना के समक्ष एम्बुलेंस नंबर आर जे 19 पी बी 7699 में ही छोड दिया गया एवं दोनों युवक फरार हो गए।
परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वेलोग शुक्रवार की सुबह थाना पहुंच कर एम्बुलेंस में पड़ा शव को देखा।
मृतक घर से 26 अक्टूबर को सात अन्य लोग बूंदा पासवान,संतोष कुमार रवि,बीरबल राम, चंदन पासवान, जसवंत बारी व संजय राम के साथ मजदूरी करने राजस्थान गए थे।
मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी,दो पुत्री 20 वर्षीय नमिता कुमारी,17 वर्षीय अस्मिता कुमारी एवं दो पुत्र सनी कुमार पाण्डेय, व बॉबी पाण्डेय को छोड़ गए हैं।
कांडी पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।
इधर इस संबंध में थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा आवेदन दिया गया है।
पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


