Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा जमीन विवाद में हुए झड़प दो व्यक्ति घायल इलाज के दौरान एक की हुई मौत

Spread the love

 

ब्यूरो चीफ सुभाष राम सहरसा

पतरघट ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत स्थित भजनपट्टी गांव में 25 अप्रैल को भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान शनिवार कि रात मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

रात किशनपुर भजनपट्टी गांव निवासी ललन यादव, लुधन यादव, दोनों पिता स्वर्गीय नागौ यादव अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पंकज यादव रंजीत यादव दोनों पिता उपेंद्र यादव के साथ साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसमें रंजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायलों को परिजनों व पतरघट पुलिस के सहयोग से पतरघट पीएचसी में इलाज हेतु लाया गया था। जहां चिकित्सक द्वारा घायलों रंजीत यादव की स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

जहां पर परिवार वाले ने सहरसा में एक निजी अस्पताल में ईलाज करवाया जा रहा था। शनिवार की रात को रंजीत यादव की मौत हो गई। परिवार में रो रो कर बुरा हाल। ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com