Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए नए बजट की स्वागत करते हुए 81 विधानसभा क्षेत्र भवनाथपुर युवा समाजसेवी देवेंद्र कुमार प्रजापति ने किसानों को मिठाईयां खिलाकर बिल का स्वागत किया गया

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी देवेंद्र कुमार प्रजापति ने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री माननीय श्री रामेश्वर उरांव द्वारा कल पेश किया गया झारखंड का बजट एक स्वागत करते हुए अपने क्षेत्र के किसानों को मिठाइयां खिलाकर बजट विल का स्वागत किया और कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पेश किया गया बहुमुखी और बहुआयामी बजट है । बेशक इस वार्षिक बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है , जो कि किसी भी विकासशील राज्य के लिए अतिआवश्यक है । लेकिन हमारे गांव और किसानों के लिए जो योजनाएं एवं प्रावधान किए गए हैं , उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम ही है । ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे माननीय कृषि मंत्री भूमिपुत्र श्री बादल पत्रलेख जी ने माननीय वित्त मंत्री जी के साथ इस पर गहन विमर्श एवं मंथन किया है । एग्रो स्मार्ट ग्राम विकास योजना ,गो धन न्याय योजना ,फसल राहत योजना , कृषि उत्पादों के लिए प्रत्येक जिले में 5 हजार मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज का निर्माण ,ग्रामीणों एवं किसानों के लिए एक शानदार तोहफे जैसा प्रतीत होता है । 2022_23 में बड़े पैमाने पर अनुदान पर पशुधन वितरण की योजना एवं प्रतिवर्ष दुग्ध उत्पादन 85 लाख लीटर करने का लक्ष्य किसान हित में होने के साथ साथ स्वरोजगार हित भी है । ऋण माफी योजना के तहत अब तक 211530 किसानों के खाते में 836 करोड़ रुपए स्थांतरित हो चुके हैं , और भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह हम आप सभी जानते हैं और मानते भी हैं कि हमारा राज्य और देश ग्राम प्रधान यानि किसान प्रधान है । ऐसे में एक किसान पुत्र का कृषि मंत्री होना और सर्किट हाउस के आराम देह ए सी कमरों को छोड़ गांव के पंचायत भवन में ठहरने को प्राथमिकता देना आज के घनघोर भौतिकवादी युग में एक दुर्लभ उदाहरण है। अब जनप्रतिनिधियों , सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जवाबदेही है कि वे जनहित में झारखंड सरकार के इस विकासशील बजट को जमीन पर उतारने में अपने भूमिका सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ अदा करें । अंत में मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी एवं माननीय वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव साहब सहित पूरे मंत्रिमंडल को बधाई और साधुवाद देता हूं

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com