Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर मंडल द्वारा नगर के आर्य समाज मंदिर में दीपावली मिलन समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर मंडल द्वारा नगर के आर्य समाज मंदिर में दीपावली मिलन समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर मंडल द्वारा नगर के आर्य समाज मंदिर में दीपावली मिलन समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें टूंडला नगर के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने की तथा संचालन ब्रज क्षेत्र सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा ब्रजक्षेत्र मंत्री अश्वनी भारद्वाज ने कहा भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर समूचे प्रदेश में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इस तरह के आयोजनों से लोगों में आपसी प्रेम एवं सौहार्द बढ़ता है आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समूचा देश बड़े धूमधाम से मना रहा है। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्ष वार्ड संयोजक और वार्ड प्रभारियों को बुलाकर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाता है पूर्व जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा जिले में अधिक से अधिक निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन, मेयर एवं सभासद, पार्षद जीते इसके लिए प्रदेश ही नहीं केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह से कार्य कर रहा है।इस दौरान जिला संयोजक वृंदावन गुप्ता,क्षेत्रीय संयोजक सुशील पोनियां,जयजीव पाराशर,त्रिलोकीनाथ शर्मा,अवधेश पालीवाल,दुष्यंत जादौन,संजय सिंह परमार,तरुण शर्मा,लोकेश जादौन,जितेंद्र शर्मा,लोकेंद्र पोनियां,रामनिवास उपाध्याय,योगेश उपाध्याय,मंजू गौड़,साकेत कुलश्रेष्ठ,रिंकू उपाध्याय,टीकम सिंह,मुकेश धामा,हनी जादौन,राजन सिंह निषाद,राजेश अग्रवाल,देवेश प्रताप,तरुण गौतम, महेन्द्र झा,रवि चौहान,सतीश शर्मा,सेवक गिहार,आदि लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com