चित्रकूट ग्राम पंचायत भभेट की गौशाला बनी कसाईबाड़ा

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के रामनगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भभेट गौशाला का दृश्य देखकर आप हैरान रह जाएंगे यहां गोवंश के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है खाने के लिए सिर्फ सुखी पुआल है वर्तमान ग्राम प्रधान ग्राम सचिव पंचायत मित्र और विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई भी सराहनीय कार्य नहीं किया जा रहा सभी लोग मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है सर्दी के समय में व्यवस्था ना होने की वजह से गोवंश दिन पर दिन ठंड से मर रहा है जिम्मेदार अपनी आंखों में पट्टी बांधे हुए कार्य कर रहे हैं कई बार ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि से आग्रह किया कि आप गांव का विकास तो करवा ही नहीं रहे हैं कम से कम बेजुबान गोवंश की तो सही व्यवस्था करवा दीजिए लेकिन वर्तमान प्रधान और प्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दिया ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला अधिकारी चित्रकूट उप जिला अधिकारी राजापुर खंड विकास अधिकारी रामनगर मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट जिला पंचायत राज अधिकारी चित्रकूट से निवेदन करते हुए मांग किया है तत्काल प्रभाव से गोवंश के रखरखाव की उत्तम व्यवस्था करवाई जाए और दोषियों को दंडित किया जाए
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


