Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा गृहणियों को नहीं मिल रहा उज्ज्वला योजना का लाभ, एजेंसी के लगा रहे चक्कर

गृहणियों को नहीं मिल रहा उज्ज्वला योजना का लाभ, एजेंसी के लगा रहे चक्कर

Spread the love

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

सरकार एक तरफ गरीब परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसी संचालक मनमानी कर रहे हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हितग्राही महिलाओं के द्वारा तीन वर्ष पूर्व गैस कनेक्शन के लिए फार्म जमा किए थे, लेकिन अभी तक उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन नहीं दिया गया।एजेंसी संचालक रोजाना आज कल आने को कहकर वापस कर देते हैं।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एजेंसी के बाहर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रशासन से जांच कर उन्हें प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलवाने की मांग की।

पूरा मामला बाँदा जनपद के नरैनी तहसील क्षेत्र के सढ़ा गाँव का है।सढ़ा गांव की आबादी लगभग सात हजार है सढ़ा में स्थित इंडियन ग्रामीण वितरण गैस एजेंसी की मनमानी से ग्रामीण खासे परेशान है। एजेंसी में सढ़ा ग्राम से उज्वला गैस कनेक्शन धारकों की संख्या 80 के लगभग बताई जा रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा जो भी कनेक्शन दिए गए उनमें अधिकांश से एजेंसी संचालक द्वारा कनेक्शन के नाम पर सुविधा शुल्क लिया गया।उन लोगों ने भी दो वर्षों में कई बार गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिला।एजेंसी संचालक द्वारा साइड बंद होने की बात बता उनकों टरकाया जा रहा जबकि सढ़ा से दूर स्थित ग्राम पंचायतों में धड़ल्ले से कनेक्शन दिए गए।ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि अभी हाल के दिनों में एजेंसी से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी प्रशासन के द्वारा पकड़ी जा चुकी है।

गृहणी कमलिया के अनुसार गांव में जब मोदी सरकार की ओर से गरीबों को गैस सिलेंडर बांटने की योजना पहुंची तो उन्होंने भी सिलेंडर के लिए कागज भरे थे, लेकिन उन्हें अब तक चूल्हा- सिलेंडर नहीं मिला जबकि उनके पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों को मिल गया।

हितग्राहियों ने शासन प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हे गैस कनेक्शन ,गैस टंकी चूल्हा दिलाने की मांग की है।

इस दौरान उपस्थित हितग्राहियों में मीरा पत्नी लक्ष्मी ,भंवरी पत्नी लखन, रानी पत्नी राजाराम ,सुनीता पत्नी संतोष ,सरोजा पत्नी कल्लू, मिथिलेश पत्नी राजकुमार ,शांति पत्नी अच्छेलाल ,राजरानी पत्नी नरेश ,सुंदरिया पत्नी सुंदर आदि।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com