Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा खेरागढ़ विधायक महेश गोयल का लापता होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

आगरा। खेरागढ़ विधानसभा 92 से वर्तमान विधायक महेश गोयल का सोशल मीडिया पर लापता होने का पोस्टर खूब वायरल हो रहा है जी हां आपने सही सुना एक शख्स ने तो इनाम भी घोषित कर दिया है, आइये बताते है पूरा मामला क्या है।
सूत्रों के हवाले से मालूम चला है कि जब से विधायक बने महेश गोयल जब से लापता हो गए हैं। जब वोटों की आवश्यकता थी तब गाँव गाँव जाकर लोगों से वोट मांगे और लोगों से घर घर जाकर मिले और तरह तरह की घोषणा की जब क्षेत्र के लोगों ने विधायक बना दिये। विधायक बनने के बाद एक बार भी लोगों की तरफ मुड़ कर भी नही देखे। क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताते हुए विधायक के लापता होने के पोस्टर वायरल कर दिए। कई गांवों ने तो चुनाव बहिष्कार करने का पोस्टर वायरल कर दिया है, और वायरल पोस्टर में कहा गया कि
जो विधायक जी का पता बताएगा उसे 5100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा के लोगों ने विधायक पर हर ब्लॉक में अपने एजेन्ट बना रखें हैं जो सट्टा,जुआ,अबैध शराब व अबैध खनन का काम कर मोटी कमाई करते हैं इसी कारोबार से विधायक जी को क्षेत्र की जनता से मिलने व जनता की मूलभूत सुविधाओं को देखने तक का पांच साल में समय नहीं मिल पाया। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि इस चुनाव में महेश गोयल अपने लिए वोट मांगना तो दूर की बात है अगर किसी दूसरे प्रत्याशी के लिए वोट माँगने क्षेत्र में आये तो उन्हें गांवो में घुसने तक नहीं दिया जाएगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com