Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *चिकित्सक ने दी गाली तो चालकों ने किया चक्का जाम*

Spread the love

 

हरदोई/ जिला मुख्यालय स्थित पं० रामदयाल त्रिवेदी जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक द्वारा बीती रात एक एम्बुलेन्स चालक को गाली दे दी। जिससे क्षुब्ध होकर एम्बुलेन्स के चालकों ने कार्य बन्द करते हुए चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने चक्का जाम खुलवाने में असफल रही। प्राप्त जानकारी के एम्बुलेंस चालक आमोद एक मरीज को लेकर जिला अस्पताल आया हुआ था, वहाँ मौजूद चिकित्सक अशोक प्रियदर्शी ने चालक आमोद से अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर एम्बुलेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने काम काज बन्द कर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस लगातार समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन चालक मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जे० एन० तिवारी व एम्बुलेन्स यूनियन के समक्ष माफी मांगने का इन्तजार करते ही रह गये। क्योंकि तीनों ही चिकित्सकों ने आना मुनासिब नहीं समझा। जिससे क्षुब्छ होकर एम्बुलेंस चालक धरने पर बैठ गये। जिसकी जानकारी उप जिलाधिकारी सदर ने आश्वासन देकर मामला शान्त कराया। जिसके बाद एम्बुलेंस चालक अपने कार्य में लग गये। अब देखना यह होगा कि उप जिला अधिकारी सदर द्वारा गया आश्वासन सच साबित होता है या नहीं।हालांकि एम्बुलेंस यूनियन के मुताबिक अगर चिकित्सक द्वारा माफी नहीं माँगी जाती है, अथवा उनपर कोई विधिक कार्यवाही नहीं होती है, तो फिर से चक्का जाम किया जायेगा।

रिपोर्ट- अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाईव

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com