गढवा संचार कौशल सह अंग्रेजी कार्यशाला का किया गया आयोजन

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी। संचार कौशल सह अंग्रेज़ी कार्यशाला का अयोजन सुदूरवर्ती अविकसित ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षणिक रूप से पिछड़े विद्यार्थीयों के लिए अवकाश के दिनों में निरंतर निष्ठा के साथ यह कार्यक्रम शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहपुर में कार्यरत श्रीवत्स गर्ग के द्वारा किया जाता है। इसी कड़ी मे केतार पंचायत के एसएसवीएम, केतार विद्यालय में विद्यार्थियो के वक्तित्तव विकाश तथा अंग्रेज़ी विषय और भाषा के प्रति जुड़ाव के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के दौरान Covid-19 के सभी नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क मस्क , चार्ट पेपर कलर तथा पेंसिल उपलब्ध कराया गया । कार्यक्रम के संचालक श्रीवत्स गर्ग जी ने कॉमनिकेशन स्किल के महत्व को समझाते हुए किया। बच्चों ने सीखे हुए पाठों को चार्ट पेपर पर बनाया। कार्यशाला 6 घंटे तक चला। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री राकेश सिंह जी ने कार्यक्रम की प्रशंशा करते हुए कई दिशानिर्देश भी दिए कैसे इस कार्यक्रम को ओर बेहतर बनाया जा सकता है। ” यह छेत्र अंग्रेज़ी में पिछड़ा हुआ है और इसका मुख्य कारण अंग्रेज़ी भाषा के प्रति डर है। श्री सिंह के द्वारा बच्चो को और भी कई तरह का टिप्स बताया गया व शिक्षक श्रीवत्स गर्ग की जमकर सराहना भी किया। आगे उन्होनें कहा कि श्रीगर्ग तकनीकि और सामग्री दोनों का उपयोग करते है और खुद से उपलब्ध कराते हैं ये बहुत बड़ी बात है। आगे उन्होने ऐसे और भी कार्यक्रमों को करने का आग्रह किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज गुप्ता ने शिक्षक धनंजय विश्वकर्मा , शिवशंकर कुमार मीना देवी , दीनानाथ चौधरी , योगेंद्र विश्वकर्मा , सुदीप पाल, रमेश पाल उपस्थित रहे। कार्यशाला में कुल 60 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


