25 हजार का इनामी अपराधी रंजीत मुखिया चढा पुलिस के हत्थे
25 हजार का इनामी अपराधी रंजीत मुखिया चढा पुलिस के हत्थे

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* 25 हजार का इनामी अपराधी रंजीत मुखिया चढा पुलिस के हत्थे। एसटीएफ की टीम और सोनवर्षा राज थानां की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी। एसपी हिमांशु प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
*एंकर :-* सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते कल गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पटना एसटीएफ की टीम और सोनवर्षा राज थानां की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार का इनामी अपराधी रंजीत मुखिया चढा पुलिस के हत्थे।इनामी अपराधी की गिरफ्तारी जिले के सोनवर्षा राज थानां क्षेत्र अंतर्गत मैना पुल के पास की बतायी जा रही है।आज शुक्रवार को एसपी हिमांशु ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार 25 हजार की इनामी अपराधी रोशन कुमार सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के तुर्की गांव का रहने वाला बताया जा रहा हैं।इन अपराधी पर सहरसा और सुपौल जिले के विभिन्न थानां में कुल 4 मामला दर्ज है।इनामी अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से एसटीएफ की टीम और सहरसा पुलिस तलाश कर रही थी।बीते कल गुप्त सूचना मिली कि ये अपराधी सोनवर्षा राज थानां के मैना पुल के पास घूम रहा है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उक्त पुल के पास पहुंचकर इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया।हालांकि उक्त अपराधी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ।
वहीं एसपी हिमांशु ने आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया की एसटीएफ और सहरसा पुलिस की जॉइंट ऑपरेशन चल रहा था उसी क्रम में हमलोगों ने टॉप टेन में शामिल अपराधी रोषन कुमार जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के तुर्की गांव का रहने वाला था उसे गिरफ्तार किया गया।इस अपराधी के ऊपर 25 हजार का इनाम भी था।इसका आपराधिक इतिहास भी रहा है और सुपौल जिले में भी इसका आपराधिक इतिहास रहा है।इसको न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Subscribe to my channel



