बाँदा:*श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सुन्दर झांकी व भजन संध्या कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन*

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जिले के बबेरू विधानसभा के ग्राम पंचायत अधांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सुन्दर झांकी व भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष देवराज यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।आयोजक पूर्व सैनिक राजेन्द्र यादव व दीपेन्द्र यादव ब्लाक सचिव युवा प्रकोष्ठ बबेरू सदस्य संगठन विपिन यादव के विशेष आमंत्रण पर जिला अध्यक्ष देवराज यादव अपनी टीम सहित शामिल हुए। जिसमें ग्राम वासियों द्वारा मिले अपार स्नेह व सत्कार के लिए देवराज यादव ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और ग्राम वासियों को धन्यवाद देते हुए भजन-कीर्तन पर संगत कर रहे परम पूज्य सूरदास व वाद्य यंत्र पर अपना मधुर वाद्य कलाकारी प्रस्तुत कर रहे सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया व भगवान श्री कृष्ण की आरती कर सुंदर झांकी का अवलोकन किया।
इस मौके पर युवा यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव जी युवा ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा अरुण यादव जी ब्लॉक सचिव सुरेश यादव नगर सचिव बनवारी अभिनंदन यादव सहित हजारों भक्त व ग्रामवासी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel



