Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: पाकुड़ में वर्ल्ड वुशु कुंगफू डे सम्पन्न

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़ । जिला स्तर स्टेडियम (बैंक कॉलोनी) पाकुड़ में विश्व वुशु कुंगफू डे के अवसर पर पाकुड़ जिला वुशु संघ की ओर से वुशु डेमो प्रतियोगिता, चित्रकला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पाकुड़ जिला वुशु संघ के कोषाध्यक्ष एवं पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रणवीर सिंह के देखरेख में आयोजित की गई । उक्त कार्यक्रम में वुशु के दर्जनों बालक /बालिका खिलाड़ी तथा प्रशिक्षण में भाग लिया। वर्ल्ड वुशु कुंगफू डे का यह आयोजन पिछले 4 वर्षों से पूरे दुनिया में मनाया जा रहा है। आज के दिन ही इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन अपनी 31 वी वर्षगाँठ मना रहा है। इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन की स्थापना 1990 में कई गयी थी। भारत मे वुशु का आगमन सन 1989 में हुआ था। समारोह में मुख्य रूप से
पाकुड़ जिला वुशु संघ के सचिव कृष्ण कुमार, पाकुड़ जिला वुशु संघ (प्रशिक्षक ) नारायण चंद्र रॉय एम.डी शकील हक ,बाबूलाल हंसता , आदि वुशु खिलाड़ी मौजूद थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com