पाकुड: अवैध कनेक्शन नहीं हटा तो पार्षदों के साथ धरना पर बैठेंगे : अध्यक्ष

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । पाकुङ शहर में जलापूर्ति की समस्या को लेकर नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी के मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता में अपने पक्ष को रखते हुए जलापूर्ति की वस्तु स्थिति की जानकारी दी।उक्त अवसर पर नगर परिषद के ,भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रेस को संबोधित करते हुए श्रीमती साहा ने पेयजल आपूर्ति के मुद्दे पर कहा की जनहित के मुद्दे पर आंदोलन करना प्रजातंत्र में सबका अधिकार है।मैं इसका स्वागत करती हूं । लेकिन वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आंदोलन करना चाहिए। शहर में पेयजल की समस्या है और शहरवासियों के पेयजल मिले इसकी मेरी जिम्मेदारी है। इसका मैं लगातार प्रयास कर रही हूं।शहरवासियों को पानी नहीं मिल रहा है इसका मूल कारण ग्रामीण के द्वारा अवैध कनेक्शन चांचकी,अंजना,पृथ्वी नगर आदि गांव में अवैध कनेक्शन के कारण पाकुङ शहर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।लगभग छः सौ अवैध कनेक्शन है। जिसकी विधिवत सूचना जिला प्रशासन को दिया गया है। लेकिन सत्ताधारी दल के दबाव में अवैध कनेक्शन नहीं कटा जा रहा है। अवैध कनेक्शन काट देने पर शहरवासियों को स्वतः पानी मिलने लगेगा। सत्ताधारी दल के लोगों में हिम्मत है तो अवैध कनेक्शन कटवाने के लिए आवाज़ उठाएं।
पुनः मैं जिला प्रशासन से अवैध कनेक्शन हटाने हेतु प्रत्राचार करने वाली हूं और पंद्रह दिनों के अंदर अवैध कनेक्शन नहीं हटाया गया तो अपने वार्ड पार्षदों के साथ धरना पर बैठुगीं और सभी राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित करूंगी।
माननीय मंत्री आलमगीर आलम द्वारा नगर परिषद पर राजनीति करने का आरोप का जवाब देते हुए बोली कि राजनीतिक तो मंत्री जी कर रहे हैं और नगर परिषद को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री मति साहा ने कहा सब जानते हैं कि अवैध कनेक्शन के मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हैं मंत्री जी । कियो नहीं कहते अवैध कनेक्शन काटा जाए। उनके एक आदेश पर काम हो जाएगा। उन्हें वोट बैंक की चिंता है। जिसके लिए पाकुङ शहर के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है ? मंत्री जी इसका जवाब देना चाहिए।
Subscribe to my channel



