Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

इन्दिरा आईवीएफ कोसी क्षेत्र के निस्संतान दंपत्तियों के लिए वरदान

इन्दिरा आईवीएफ कोसी क्षेत्र के निस्संतान दंपत्तियों के लिए वरदान

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* इन्दिरा आईवीएफ कोसी क्षेत्र के निस्संतान दंपत्तियों के लिए वरदान।

*स्टोरी :-* इन्दिरा आईवीएफ ने सहरसा में कल्याणी आईवीएफ के साथ शुरू किया अत्याधुनिक आईवीएफ केन्द्र। क्षेत्र के निस्संतान दंपत्तियों के लिए वरदान।

*एंकर :-* भारत में निःसंतानता उपचार के क्षेत्र में सबसे बड़ी चेन, इन्दिरा आईवीएफ ने सहरसा में कल्याणी आईवीएफ सेंटर के साथ अपने अत्याधुनिक आईवीएफ केन्द्र की शुरूआत की है। इस संयुक्त सेवा का उद्देश्य भारत में लगभग 33-34 मिलियन दम्पतियों के सामने आने वाली निःसंतानता संबंधी चुनौतियों को दूर करने के प्रयास करते हुए अत्याधुनिक निःसंतानता उपचार और सेवाओं की उपलब्धता का विस्तार करना है। 2011 में स्थापित इन्दिरा आईवीएफ का उद्देश्य साझा प्रयासों से भारत से निःसंतानता को समाप्त करना है। इसी कड़ी में सहरसा में कल्याणी आईवीएफ सेंटर के साथ निःसंतानता उपचार की नवीनतम सेवाएं रियायती दरों में निःसंतान दम्पतियों के लिए उपलब्ध की गई हैं। कल्याणी आईवीएफ सेंटर हेड और लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सहरसा की सचिव डॉ. कल्याणी सिंह ने कहा कि “सहरसा और आसपास के क्षेत्रों के दम्पतियों के लिए निःसंतानता का अत्याधुनिक उपचार शुरू करने के लिए इन्दिरा आईवीएफ के साथ जुड़कर हमें खुशी हो रही है। निःसंतानता के उपचार में इन्दिरा आईवीएफ एक विश्वसनीय ग्रुप है। ग्रुप की ओर से यहां पर रियायती दरों में अत्याधुनिक तकनीक और स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का उपयोग करके दम्पतियों को जटिल समस्याओं के बावजूद माता-पिता बनने में सहायता प्रदान की जाएगी।”

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com