Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, सांसद, मंत्री,पूर्व विधायक सहित पार्टी कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी हुए शामिल।

*एंकर :-* दरअसल पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी समारोह को लेकर सहरसा के कायस्थ टोला में सांसद दिनेशचंद्र यादव के आवास पर कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया जिसमें सांसद दिनेशचंद्र यादव,एससी/एसटी मंत्री रत्नेश सादा,पूर्व विधायक अरुण कुमार के अलावे बड़ी संख्यां में पार्टी कार्यकर्ता के अलावे पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर मौजूद मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन होना है उस समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी होगी उसी की तैयारी को लेकर यह बैठक हो रही है। वहीं मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया की माने तो पटना में 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन होना है और यह पटना के भेटनरी कॉलेज में होना है और इसी की तैयारी को लेकर जिला जनतादल यू की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। इस समारोह में सहरसा से हजारों की संख्यां मे कार्यकर्ता व आमजन को शामिल होना है। इसमे माननीय सांसद, मंत्री ,विधायक,व पूर्व विधायक शामिल हुए है उनका अभिनंदन है। इनलोगों का जो दिशा निर्देश मिलेगा उसी अनुरूप कार्यकर्ता कार्य करेंगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com