गोपाष्टमी महोत्सव को बड़ा ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गोपाष्टमी महोत्सव को बड़ा ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

*नगर शिकोहाबाद के बड़े बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव को बड़ा ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
पूरा मामला नगर शिकोहाबाद में स्थित नेशनल बैंक के समीप बनी गौशाला से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 20.11.2023 को
गोपाष्टमी पर्व पर हुआ गाय पूजन
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद बड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप बनी गौशाला में गोपाष्टमी का महोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने गौ माता का पूजन किया । गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि गौशाला में जिस प्रकार से काम किया है वह सराहनीय है। यहां पर सही प्रकार से देखभाल हो रही है । गाय हमारी मां के समान है। हम सभी को गाय का पूजन करना चाहिए। प्रबंधक संजीव अग्रवाल लाला ने कहा कि गाय प्रकृति को संतुलन बनाने का काम करती है । गाय का गोबर, मूत्र फसलों के लिए बहुत ही लाभदायक है। गाय के दूध बच्चों के लिए पौष्टिक होता है ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता उर्फ जानू, सीताराम अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मोहनलाल सुखाडिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
Subscribe to my channel

