दो पक्षों के विवाद में फायरिंग चार जख्मी
दो पक्षों के विवाद में फायरिंग चार जख्मी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* दो पक्षों के विवाद में फायरिंग चार जख्मी। पीड़ित चाचा बोले- अचानक गोली चलाते फरार हुआ भतीजा। सभी का चल रहा इलाज।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहाँ आज देर शाम परिवारिक विवाद में चाचा और भतीजे में बक झक हुई ।जिसमें भतीजे के द्वारा चाचा के ऊपर गोली चला दी।जिसमें कुल तीन पुरुष और एक महिला जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा सभी जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहां चारों जख्मी इलाजरत है।घटना नोहट्टा थानां क्षेत्र के काशिमपुर वार्ड नं 4 की बतायी जा रही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का नाम दिनकर कुमार,कामेश्वर कुमार,शंकर कुमार,भवानी देवी है।कामेश्वर कुमार (चाचा)और भतीजे का नाम राकेश कुमार है।चाचा कामेश्वर कुमार और भतीजे राकेश कुमार में परिवारिक विवाद हुआ।विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि भतीजे राकेश कुमार के द्वारा गोली चलाना शुरू कर दिया जिसमें कुल चार लोग जख्मी हो गया।
पीड़ित शंकर कुमार की माने तो हमलोग सब आदमी अपने घर पर बैठे हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे।उसी दौरान राकेश कुमार आया और गोली चलाना शुरू कर दिया।जबतक में हमलोग संभलते तब तक तो वो गोली मारकर भाग गया।वहीं नोहट्टा थानां अध्य्क्ष सरोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि परिवारिक विवाद में गोली चली है जिसमें कुल 4 जख्मी लोग हुआ है।घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है।आरोपी अभी फरार है।आवेदन मिलने के उपरांत आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Subscribe to my channel



