Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

स्वच्छता ही सेवा अभियान बना जन आंदोलन

स्वच्छता ही सेवा अभियान बना जन आंदोलन

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा अभियान बना जन आंदोलन

देश वर्तमान में स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान के साथ स्वच्छता का पखवाड़ा मना रहा है, जिसकी थीम ‘कचरा मुक्त भारत’ है। सामूहिक रूप से एकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता के आह्वान से प्रेरित होकर माननीय सांसद बांदा/ चित्रकूट श्री आरके सिंह पटेल, मंडलाआयुक्त श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लवकुश चतुर्वेदी, ऑपरेटिव बैंक बांदा/ चित्रकूट श्री पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता सहित लोगों ने राष्ट्रव्यापी अभियान में ग्राम पंचायत शिवरामपुर व रामघाट चित्रकूट में सफाई अभियान में भाग लिये। बताते चलें कि जनपद के तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागों के विभागाअध्यक्ष व कर्मचारियों द्वारा अभियान में लोगों ने भागीदारी की। माननीय सांसद चित्रकूट /बांदा श्री आरके सिंह पटेल ने कहा कि आप अपनी गली, पड़ोस, किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर भी इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर यह ‘जन आंदोलन’ राष्ट्र को सफल बनाएं। मंडला आयुक्त श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी ने शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के पास सफाई अभियान में स्टेशन मास्टर से कहा कि आसपास की सफाई बनाए रखें उन्होंने कहा कि स्टेशन का लुक अच्छा होना चाहिए इस पर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने आसपास गली मोहल्लों के कचरा-संवेदनशील स्थलों को साफ रखें। इस तरह बदलाव लाने के लिए ‘जन आंदोलन’ के दृढ़ समर्पण एवं शक्ति जन सहभागिता का प्रतीक है। माननीय सांसद जी द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर चित्रकूट में उपस्थित सभी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुमार अमरेंद्र, खंड विकास अधिकारी आस्था पांडे, राजकुमार त्रिपाठी, श्रवण पटेल,शिवा कान्त, ग्राम प्रधान प्रमोद जयसवाल सहित जनप्रतिनिधि उच्च एवं अधिकारी उपस्थित थे।

जिला संवाददाता पंडित राजा पांडेय की खास रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com