Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जनपद की श्रीमती अनुरंजना सिंह एडुलीडर्स अवार्ड से सम्मानित की जाएगी

जनपद की श्रीमती अनुरंजना सिंह एडुलीडर्स अवार्ड से सम्मानित की जाएगी

Spread the love

*जनपद की श्रीमती अनुरंजना सिंह एडुलीडर्स अवार्ड से सम्मानित की जाएगी*
जनपद एडमिन श्री राम नारायण पांडेय रानाडे ने बताया कि एडुलीडर्स ग्रुप के प्रदेश स्तरीय कार्यशाला वाराणसी में विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट की श्रीमती अनुरंजना सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कृत डॉक्टर सर्वेष्ट मिश्रा जनपद बस्ती के नेतृत्व में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का एक ग्रुप एडु लीडर्स विगत कई वर्षों से शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु निरंतर कार्य कर रहा है । इस कार्य में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2023- 24 का सम्मान वाराणसी में दिया जाएगा जिसमें 75 जनपदों के शिक्षक शामिल होंगे। जनपद चित्रकूट से श्रीमती अनुरंजना सिंह कंपोजिट विद्यालय कोठलिहाई क्षेत्र मानिकपुर को 5 अक्टूबर 2023 को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनपद स्तर पर श्रीमती अंजुम तकरीम, श्री राजू यादव, श्री संतोष मिश्रा सहित 10 शिक्षकों को जनपद टीम के द्वारा सम्मान दिया जाएगा। जनपद के एडमिन श्री रानाडे एवं संयोजक श्री लवलेश सिंह शिक्षक संकुल के नेतृत्व में टीम अनवरत कार्य कर रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com