स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे हैं एक युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली
स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे हैं एक युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे हैं एक युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली। बाल बाल बचा युवक तो अपराधियों ने स्कॉर्पियो से खींचकर की उसकी पिटाई।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते रविवार 1 अक्टूबर को देर शाम अपने गांव भद्दी से तिलाठी गांव जा रहे युवक के ऊपर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई।गोली स्कार्पियो पर लग गयी।उसके बाद अपराधियों ने गाड़ी से खींचकर युवक की जमकर पिटाई कर दी।पिटाई के बाद युवक जख्मी हो गया।जिसे परिजनों के द्वारा पहले नजदीकी के पीएचसी ले गया जहाँ डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।जहां जख्मी इलाजरत है।घटना जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के तिलाठी गांव के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक का नाम नवनीत कुमार सिंह है जिसकी उम्र तकरीबन 27 वर्ष है और जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के भद्दी गांव वार्ड नं 13 का रहने वाला बताया जा रहा है।बीते कल युवक अपने गांव से स्कार्पियो से तिलाठी गांव जा रहा था।उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर रहा था।युवक को पता नहीं चला जो अपराधी ओवरटेक कर रहा है।उसके बाद अपराधी गाड़ी का ओवरटेक कर रोका और गोली चलाना शुरू कर दिया।गोली स्कार्पियो पर लगी उसके बाद अपराधी गाड़ी से खींचकर जमकर पिटाई कर जेबी में रखे 6 हजार रुपया और मोबाइल लेकर फरार हो गया।
वहीं जख्मी नवनीत कुमार सिंह की माने तो हम अपने गांव से लक्ष्मीपुर होकर तिलाठी गांव गए।मेरे पीछे पीछे दो बाइक पर सवार चार अपराधी पीछे से आ रहा था।हमको पता नहीं चला।उसके बाद वो लोग आगे चौक पर रुक गया।हम तिलाठी गांव से लौट रहे थे तो उक्त चौक पर अपराधी रुका हुआ था।उसके बाद अपराधी सब पहले बांस से गाड़ी पर मारा उसके बाद बोला जो जल्दी नीचे उतरो नहीं तो गोली मार देंगे।उसके बाद गोली चला दिया और गाड़ी को पूरा छतिग्रस्त कर दिया।उसके बाद हमको गाड़ी से खींचकर जमकर पिटाई कर जेबी में रखे 6 हजार रुपया और मोबाइल लेकर फरार हो गया।
वहीं पतरघट ओपी प्रभारी अजय कुमार पासवान ने गोली की घटना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गोली की घटना घटित नहीं हुई है।बांस से पिटाई की गई है और गाड़ी को भी बांस से मारकर छतिग्रस्त किया गया है।उन्होंने ये भी बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है जांच की जा रही है।
Subscribe to my channel

