स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया

चित्रकूट। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी से भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर जिला अध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सीआईसी प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान सभासद शंकर यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने हरी झंडी दिखाकर किया । यह रैली पटेल तिराहा से होते हुए धनुष चौराहा पुरानी बाजार सीएमओ ऑफिस में समाप्त हुई। सीएमओ डॉक्टर भूपेश द्विवेदी ने बताया कि शासन द्वारा आयुष्मान भव योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जाएगा । जिसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले आयोजित किये जा रहे हैं लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं दवाएं दी जा रही हैं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई की जा रही है बस्तियों में साफ सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है संक्रामक बीमारियां न फैले ।संक्रामक रोगों से मुक्ति पाने के लिए जागरूक किया जा रहा है साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए उनको प्रेरित किया जा रहा है ।अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है रैली में हजारों छात्र साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। रैली में डीपीएम आर के करवरिया विकास कुशवाहा संतोष श्रीवास्तव नीतू सिंह ज्ञानचंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel
