Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

पुलिस अधीक्षक महोदया की अध्यक्षता में थाना कोतवाली अंतर्गत तरौहा में महिला चौपाल का आयोजन किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदया की अध्यक्षता में थाना कोतवाली अंतर्गत तरौहा में महिला चौपाल का आयोजन किया गया

Spread the love

*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया

*पुलिस अधीक्षक महोदया की अध्यक्षता में थाना कोतवाली अंतर्गत तरौहा में महिला चौपाल का आयोजन किया गया*
*महिलाओं को बताया कि उनके साथ हो रहे उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो*’

आज दिनांक 17.06.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत कोतवाली कर्वी अंतर्गत मिश्रित आवादी क्षेत्र तरौहा में महिलाओं/बालिकाओं के साथ महिला चौपाल आयोजित की गयी जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा भाग लिया गया । महिला चौपाल में महोदया द्वारा महिलाओ को संबोधित किया गया अपने प्रति होने वाले छोटे से छोटे अपराध एवं अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाए एवं व्यक्तिगत परिस्थिति के अनुसार पुलिस द्वारा उनकी हर उचित सहायता की जाएगी । उनके प्रति होने वाले हो सकने वाले घरेलू लैंगिक एवं साइबर अपराधों के प्रति सचेत और जागरूक किया गया एवं यदि वे किसी अपराध का शिकार बनती है तो उस स्थिति में पुलिस तक सबसे आसानी से कैसे पहुँचा जा सकता है इस संबंध में भी अवगत कराया गया । इसके साथ महिलाओ से छोटे सवाल भी पूछे गए । आवश्यक हेल्पलाइन नम्बर एवं उनकी सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर जिनके द्वारा सही जवाब दिये गये उनको पुरस्कार से सम्मानित किया गया । महिलाओ से पुलिस की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे गये एवं उस क्षेत्र की महिला सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं से भी महिलाओं द्वारा अवगत कराया गया जिन पर आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस तरह मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत निरंतर सभी थाना क्षेत्रों में महिला चौपालें अयोजित की जा रही है एवं अगले पूरे सप्ताह में भी किये जायेंगे ।
महिला चौपाल के दौरान अपराध निरीक्षक श्री अजीत पाण्डेय , महिला थानाध्यक्ष श्री शालिनी सिंह भदौरिया एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com