फिरोजाबाद ब्लाक संसाधन केन्द्र खंदौली पर लगा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का शिविर
ब्लाक संसाधन केन्द्र खंदौली पर लगा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का शिविर

*ब्लाक संसाधन केन्द्र खंदौली पर लगा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का शिविर.*

बी आर. सी. खंदौली पर मण्डलायुक्त आगरा के निर्देशों
के क्रम मे सुश्री हिमानी बुंदेला कौन बनेगा करोडपती” विजेता/ शिक्षिका केन्द्रीय विद्यालय प्रथम के द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों की कांउसलिंग की तथा उन्होंने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रति सहानुभूति नही समानुभूति रखे तथा उन्हें शिक्षित करें, विना शिक्षा के उनका जीवन अंधकारमय हो जायेगा। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से अलग -2 बातें भी थीं एवम पीपीटी के माध्यम से कुछ दिव्यांग प्रतिभाओं के बारे में बताया, इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती प्रतिभा जी ने पीपीटी में उनका सहयोग भी किया। शिविर मे सी.डी.ओ आगरा श्री ए. मनिकन्डन जी,सी एम ओ आगरा की टीम ने प्रमाण पत्र भी बनाये, ब्लॉक प्रमुख खंदौली श्री आशीष शर्मा जी, बी. डी. ओ. खंदोली श्री रामवंत, खण्ड शिक्षा अधिकारी रवी प्रकाश, शिक्षक प्रतिनिधि हरेश चौहान, ज्ञानेद्र सिंह, रमाशंकर पाराशर, रविशंकर शुक्ला, भुवनेश, मुकेश चौहान, भुजवेन्द्र सिह, जाहर सिंह, चन्द्रकांत शर्मा, कविता आनंद, पूजा गोस्वामी आदि उपस्थित हुए।
Subscribe to my channel



