भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक की मोटरसाइकिल रैली पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने पहले किसान नेताओं ने सभा को संबोधित किया
भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक की मोटरसाइकिल रैली पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने पहले किसान नेताओं ने सभा को संबोधित किया

बदायूं आज भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक की मोटरसाइकिल रैली पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने पहले किसान नेताओं ने सभा को संबोधित किया और इसकी अध्यक्षता स्वयं प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह पटेल ने की उन्होंने कहा कि किसानों के पास इस समय इतना कार्य है लेकिन फिर भी किसानों की मजबूरी है कि सरकार किसानों की बात सुन नहीं रही है और किसानों को रोड पर आना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है मुख्य सचिव का फरमान जारी हुआ कि आवारा पशु 31 मार्च 2023 से रोडो ब किसानों के खेतों में दिखाई नहीं देंगे लेकिन बदायूं के प्रशासनिक अधिकारी मुख्य सचिव के फरमान की धज्जियां उड़ा रहे हैं और किसानों की फसल बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गई है सरकार इसकी भरपाई शीघ्र कराएं जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि बिजली बिल अधिनियम 2022 जो संसद में प्रतीक्षा में है सरकार इसे शीघ्र खत्म करें और किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर नहीं लगाए जबकि सरकार किसानों के निजी नलकूपों का बिल माफ करने को कह रही है फिर मीटरों का क्या मतलब रह गया जिलाध्यक्ष ने सरकारी अस्पताल पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में गरीब जनता मजदूर किसानों को इलाज के नाम पर केवल झुनझुना मिलता है बाहरी मरीजों को डॉक्टर ठीक से नहीं देखते हैं और दवाई भी अस्पताल से नही मिलती है बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं और अस्पताल में मेडिकल की रिपोर्ट बनवाने के लिए मोटी रकम ली जाती है और जिन महिलाओं का प्रबश ऑपरेशन के द्वारा होता है उन महिलाओं से 5000 से ₹8000 वसूले जाते हैं सीटी स्कैन में दलाल सक्रिय हैं पैसा लेकर सिटी स्कैन करवा देते हैं जिला उपाध्यक्ष जमुना सिंह ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों के फोन नंबर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एक बाबू मौर्य जी के द्वारा फीड किए जाते हैं उसके बाद ही ग्राम विकास अधिकारी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बना सकते हैं तो मौर्या जी बिना पैसा लिए मोबाइल नंबर फीड नहीं करते हैं उन्हें पैसा दे दोगे कोई लेटर नहीं मांगा जाएगा और पैसा नहीं मिला तो ब्लॉक के द्वारा एक लेटर चाहिए उसके बाद एक महीना लगा देते हैं उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सीएमएस उपरोक्त समस्याओं का निदान जल्दी से जल्दी कर देते और अस्पताल की जो भ्रष्टाचार की गतिविधियां गलत चल रही है उनको सुधार लें अन्यथा 10 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर धरना करने के लिए बाध्य होगी इस धरना के दौरान किसी भी तरह की कोई क्षति होती है तो इसकी जिम्मेदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी की होगी शीघ्र समस्याओं का निदान कराया जाए/
रविंद्र सिंह पटेल प्रदेश सचिव प्रताप सिंह जमुना सिंह सूरजपाल सिंह सीमू भाई हवलदार खान रामेंद्र यादव द्वार की सिंह दुर्गा प्रसाद शर्मा पिंटू शाक्य गुड्डू भाई सनी प्रधान सायरा बी वीरेंद्र यादव मोहम्मद तारिक श्रीपाल मुनेंद्र सिंह उदयवीर सिंह सुभाष पटेल धर्मेंद्र सिंह राहुल साहू ने
सिंह आदि
जिला बदायूं से सुनील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



