ऑपरेशन जागृति अभियान कार्यक्रम थाना रसूलपुर क्षेत्र कलावती स्कूल में आयोजित किया गया
ऑपरेशन जागृति अभियान कार्यक्रम थाना रसूलपुर क्षेत्र कलावती स्कूल में आयोजित किया गया

*ऑपरेशन जागृति अभियान कार्यक्रम थाना रसूलपुर क्षेत्र कलावती स्कूल में आयोजित किया गया*
फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र कलावती स्कूल में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विभिन्न ग्रामों के प्रधान, पूर्व प्रधान, कोटेदार, सम्भ्रांत व्यक्तियो, महिलाओं बालिकाओं, छात्र / छात्राओं संग गोष्ठी आयोजित कर ऑपरेशन अभियान के मुख्य उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया गया
महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण संवाद परामर्श एवं विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा यूनीसैफ के पदाधिकारियों के माध्यम से जोन स्तर पर ऑपरेशन जागृति अभियान की शुरूआत की गयी थी जो कि आगरा जोन के समस्त जनपदों के ग्रामों में जाकर महिलाओं बालिकाओं को उनके साथ संवाद स्थापित कर महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारियाँ देकर जागरूक किया गया ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने महिलाओं को काफी जानकारियां दी और सभी महिलाएं बालक बालिकाएं एवं सभी लोगों ने जागृति होने का संकल्प लिया
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


