Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद टूंडला तहसील के सभागार में ईवीएम मशीन में वोट किस प्रकार डाले जाते हैं इसकी जानकारी दी गई

Spread the love

ईवीएम , वीवीपैट की जानकारी एवं प्रचार-प्रसार के अंतर्गत तहसील टूंडला में ग्रामीण व शहरी मतदाताओं को टूंडला तहसील के सभागार में ईवीएम मशीन में वोट किस प्रकार डाले जाते हैं इसकी जानकारी दी गई चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील के अलावा शहरी व ग्रामीण अंचलों के मतदाताओं को वोट डालने का तरीका बताया तथा मतदान करने के प्रति जागरूक किया i उक्त कार्यक्रम 29 नवंबर से लगातार चल रहा है तहसील सभागार में उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत उप जिलाधिकारी महोदय टूंडला डॉक्टर बुशरा बानो ने भी मतदान की प्रक्रिया को अच्छे से समझा तथा प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को देखा। ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह ने मतदाताओं को बताया की मत देने से पहले भारी चेकिंग की प्रक्रिया से गुजरने के बाद जब मतदाता मतदान कक्ष में जाएगा तो वहां पर बैलट यूनिट व वीवीपैट रखा हुआ मिलेगा चेकिंग के बाद मतदान कक्ष में जाकर बैलट यूनिट से मतदाता अपने मत का दान करेगा तत्पश्चात वीवीपैट की रसीद को देखेगा जोकि उक्त रसीद डिस्प्ले पर 7 सेकंड तक रुकेगी वह संतुष्ट हो जाएगा की जिस प्रत्याशी को उसने वोट दिया है उसका मत सही जगह पर गया है। इस अवसर पर मतदाताओं के अलावा ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह अखिलेश बाबू दिनेश कुमार राज कुमार मुकेश कुमार आदि लोगों ने मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया को समझाया व मतदान के प्रति जागरूक किया।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com