सहरसा बिहार प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरफ बेचते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल।पुलिस जांच में जुटी
प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरफ बेचते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल।पुलिस जांच में जुटी

विकास कुमार रिपोर्ट
*एंकर :-* सहरसा जिले में फिर एक बार प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरफ बेचने का युवक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो जिले के सोनबरसा कचहरी थानां क्षेत्र के पेट्रोल पंप स्थित रेलवे गुमटी के पास के एक पान दुकानदार अनिल यादव का बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पान दुकानदार अनिल यादव टॉफी के डिब्बे से निकालकर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरफ ग्राहक को दे रहा है।इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार में शराब बंदी कानून और नशा मुक्त बिहार के लिए जो शपथ सरकार द्वारा दिलाई गई थी वो ढाक के तीन पात साबित होते नजर आ रहे हैं।
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर सोनबरसा कचहरी थानां अध्यक्ष सुशील मरांडी ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है।वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।अगर सोनबरसा कचहरी थानां क्षेत्र का ये वायरल वीडियो होगा तो उक्त युवक पर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



