Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

शिक्षा मंत्री को राम दिखे…अब भाजपा विधायक को कृष्ण

शिक्षा मंत्री को राम दिखे...अब भाजपा विधायक को कृष्ण

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* शिक्षा मंत्री को राम दिखे…अब भाजपा विधायक को कृष्ण। पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले-भगवान ने कहा तुम्हारा पड़ोसी चंद्रशेखर पागल हो गया है, इलाज कराओ।

*एंकर :-* बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में है।कभी रामचरित मानस को लेकर तो कभी राम भगवान को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।इधर बीते एक दिन पहले एक कार्यक्रम में सुपौल गए हुए थे जहां उन्होंने मीडिया को बताया कि हमको भगवान राम स्वप्न में आये थे और बोले जो हमको बीजेपी वाले बेचना चाहते है।इस बयान को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।और विपक्षी इस बयान को लेकर जमकर हमला बोल रहे है।
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के इसी विवादित बयान को लेकर पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू का बयान आज मंगलवार 19 सेप्टेम्बर को आया सामने।उन्होंने मीडिया से कहा कि जब से चंद्रशेखर जी मंत्री बने हैं तब से विवादों से उनका नाता थोड़ा सा बढ़ गया है।जबतक वो विवादित बयान नहीं देते हैं तबतक उनका पेट का खाना नहीं पचता है।जहां तक सपने में आने की बात कहते हैं तो हमको भी भगवान श्री कृष्ण सपने में आये थे।बोले चंद्रशेखर तुम्हारा परोसी है ये पागल हो गया है काहे नहीं इसका इलाज करवाते हो।इसको कांके में ले जाकर भर्ती करवाओ।और आरजेडी के लोगों से भी आग्रह करता हूँ कि आपका एक मेंबर पागल हो गया है इनका इलाज करवाइए,नहीं तो जनता इलाज कर देगी इनका।और जदयू के लोगों से भी कहना चाहेंगे कि आपके गठबंधन में है ये इनका इलाज करवाइए।नहीं तो जनता इनका इसबार इलाज कर देगी।इसलिए इनको कांके में भर्ती करवा दीजिये अविलंब।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com