सहरसा नगर निगम के सफाईकर्मी हड़ताल पर। 3 माह से नहीं मिला वेतन, कर्मियों ने कहा- घर चलाना हुआ मुश्किल, चोरी करके खाए क्या।
सहरसा नगर निगम के सफाईकर्मी हड़ताल पर। 3 माह से नहीं मिला वेतन, कर्मियों ने कहा- घर चलाना हुआ मुश्किल, चोरी करके खाए क्या।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* सहरसा नगर निगम के सफाईकर्मी हड़ताल पर। 3 माह से नहीं मिला वेतन, कर्मियों ने कहा- घर चलाना हुआ मुश्किल, चोरी करके खाए क्या।
*एंकर :-* वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, नगर निगम प्रशासन पर वेतन भुगतान नही करने का लगाया आरोप, वहीं मेयर ने सफाई कर्मियों की सूची में फर्जीवाड़ा के कारण वेतन भुगतान में विलंब का बताई वजह ,जांचोपरांत शीघ्र सफाईकर्मी के भुगतान की कही बात।
आप देख सकते है यह सहरसा नगर निगम के सामने की सड़क है जहां नगर निगम के सफाई कर्मियों ने दो तीन महीने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर सड़क को जामकर जहां आवागमन बाधित किया वहीं सड़क पर टायर जलाकर कर आगजनी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शित कर रहा है। दरअसल ये सभी सफाईकर्मी नगर निगम एजेंसी द्वारा नियुक्त है जो घर घर जाकर कचरा उठाने का कार्य करती है और इनलोगों को लगातार दो तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित हो सड़क जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहा। मौके पर मौजूद सफाई कर्मी रूबी देवी एवं रिंकू देवी की माने तो लगातार तीन महीने से वेतन नही मिलने से परेशानी बढ़ गई है। बच्चों का पढ़ाई बाधित हो गया है राशन वाले राशन देना बंद कर दिया है रूम का किराया समय पर नही देने से परेशानी बढ़ गई।और इन्ही समस्याओं से आजिज होकर आज विरोध प्रदर्शन को बाध्य हुये।
वहीं इस बावत नगर निगम मेयर बैन प्रिया से जानने का प्रयास किया तो उन्होंने कहीं की मेरे संज्ञान में दिए वगैर साइन के लिए प्रभारी नगर आयुक्त सह DDC को भेज दिया गया। वहां से जानकारी मिली की कूल 600 एजेंसी कर्मियों के भुगतान के लिए सूची भेजी गयी। सूची मंगवाकर देखने से पता चला की इसमे फर्जी नाम शामिल कर फर्जीवाड़ा किया गया है। इनलोगों की मंशा थी फर्जी सूची पर साइन करवाकर कानूनी रूप से फर्जी सूची को वैध करवाना फिर आयुक्त एवं मेयर के बीच मतभेद पैदा करना। वैसे नगर निगम के सफाई कर्मियों का भुगतान आज उनके एकाउंट में भेजा जा रहा है। वही एजेंसी कर्मियों के वेतन का भुगतान सूची के जांचोपरांत होगा।
फिलवक्त सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन एवं सड़क जाम जारी था। अब देखना लाजिमी होगा कि अधिकारियों के पहल व वार्ता के बाद जाम को हटाने में कामयाबी मिलती है या नहीं।
Subscribe to my channel


