बिहार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण मंत्री रत्नेश सादा ने पहुंचे पतरघट
बिहार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण मंत्री रत्नेश सादा ने पहुंचे पतरघट

*बिहार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण मंत्री रत्नेश सादा ने पहुंचे पतरघट*
सुभाष सहरसा बिहार
सहरसा
सोनबरसा विधायक रत्नेश सादा पहुंचे पतरघट। स्वागत समारोह के दौरान भावुक हुए मंत्री। पतरघट के लोगों से मिले सम्मान से गदगद हो गए उन्होंने कहा कि जनता की सेवा का फल है अब और जिम्मेदारी बड़ी है हमारे लिए जनता भगवान स्वरूप है। अनुसूचित जनजाति मंत्री श्री रत्नेश सादा ने कहा कि पतरघट पीएचसी में अच्छा इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया है की बहुत जल्द पतरघट पीएससी में हर सुविधा मिलने लगेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह, मंच संचालक मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र राणा, द्वारा किया गया। महागठबंधन के कार्यकर्ता के द्वारा फूल, माला पाग एवम चादर मंत्री श्री सादा का जोरदार स्वागत किया गया। और कई मांगे भी रखी गई मंत्री श्री सादा ने सभी मांगों को सराहनीय बताया। बिहार सरकार के द्वारा एक नई जिम्मेदारी दी गई है आप लोग का भी मांग जायज है बहुत जल्द आप लोग का मांग पूरा होगा। बिहार सरकार के मंत्री ने टोला सेवक,एवम विकास मित्र शिक्षकों, पर भी अपना बात बताया। मंत्री ने बातों बातों में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने बताया कि जन विरोधी है बीजेपी पार्टी झूठा वादा हमेशा करते रहते हैं। कहां गया दो करोड़ रोजगार और ₹1500000 हमारी सरकार ने जो वादा किया है चुनाव से पहले वह पूरा कर दिया जाएगा। हमारी सरकार हमेशा जनता की भलाई की बात करते हैं जिस तरह से बीजेपी के द्वारा सदन में विघ्न डालने का काम किए।
संविधान को नहीं मानने वाले पार्टी है। मौके पर पहुंचे राजद जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, पतरघट मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार, बनमा प्रखंड प्रमुख रमेश चंद्र यादव, विजय सिंह, चंद किशोर यादव, महेंद्र चरण, विरेंदर राम, पूर्व जिप सदस्य रविंद्र यादव, पंकज कुमार सिंह,सलेंद्र सादा, गोलमा पूर्वी की के मुखिया रंजन यादव, पिंटू यादव उर्फ राजेश कुमार, राजद के प्रखंड अध्यक्ष भीखा पासवान, गोविंद सादा, महागठबंधन के दूर-दूर से आए हुए सभी कार्यकर्ता गण।
Subscribe to my channel



