फिरोजाबाद स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी क्लीनिक व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील
फिरोजाबाद स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी क्लीनिक व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील

जिला फिरोजाबाद से बड़ी खबर
फिरोजाबाद स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी क्लीनिक व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील
फिरोजाबाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी क्लीनिक व दो पैथोलॉजी लैब को सील कर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही झोलाछाप डॉक्टर में हड़कंप मचा गया
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एकदम सक्रिय होकर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। वहीं जिले में टीम गठित कर फर्जी झोलाछाप अस्पतालों पर नकेल कसने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी क्लीनिक व दो पैथोलॉजी लैब को सील कर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही झोलाछाप अस्पतालों में हड़कंप मचा है।
बता दें चंदवार गेट स्थित जैसे ही अवैध तरीके से चल यस पैथोलॉजी लैब संचालकों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। वे शटर गिराकर वहां से भाग निकले। नोडल अधिकारी ने न्यू लाइव व सोफीपुर स्थित खुशी पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। मौके पर दोनों लैब में लोग काम करते मिले। नोडल अधिकारी ने तुरंत ही दोनों पैथोलॉजी को सील कर दिया। बताते चले कि गांव में कई पैथोलॉजी लैब व फर्जी मेडिकल पूरी तरह से फल-फूल रहे हैं
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel

