Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

ग्राम पंचायत पिलुवाहा मे कचरा भवन निर्माण कार्य हेतू भूमी पूजन किया गया

ग्राम पंचायत पिलुवाहा मे कचरा भवन निर्माण कार्य हेतू भूमी पूजन किया गया

Spread the love

*ग्राम पंचायत पिलुवाहा मे कचरा भवन निर्माण कार्य हेतू भूमी पूजन किया गया*

*आलोक बादल ब्यूरो चीफ आवाज़ इंडिया सुपौल बिहार*

**आज दिनांक 21/05/2022 समय 11:00 बजे ग्राम पंचायत पिलुवाहा वार्ड नंबर 08 मे WPU भवन( कचरा भवन)हेतु आज माननीय मुखिया-श्रीमति किरण देवी एवं विघासागर पंडित( प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी त्रिवेणीगंज)और मनीष कुमार मीनु (प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिवेणीगंज) के द्वारा भूमी पूजन किया गया।*

*विघासागर पंडित प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी ने कहा कि आज हमलोग ग्राम पंचायत-पिलुवाह मे कुड़े-कचरे भवन (WPU) हेतू चिन्हित जगह पर माननीय मुखिया जी द्वारा भूमी पूजन किया गया। हम सभी का संकल्प है कि घर-घर कचरे का उठाऊ शुरुआत जल्द से जल्द हो। हर घर शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित हो महादलित एवं दलित बस्तियों मे सार्वजनिक शौचालय की सार्वजनिक जगह-जगह पर भी सार्वजनिक शौचालय बनाया जाना है। यहाँ अच्छी तरह से भवन बन जाए और हर घर से कचरा उठाकर यहां संग्रह किया जाऐगा। सबका साथ सबका विकास हो यही सरकार का निर्देश है।*

*मनीष कुमार मीनु (प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी) ने कहा कि हमलोग प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ जगह का निरीक्षण किए उसके बाद कल ही जिला से डी.डी.सी साहब भी स्थल निरीक्षण किए जल्द से जल्द यहाँ कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिए। आदेशानुसार आज हमलोग कचरा भवन का भूमि पूजन माननीय मुखिया जी के साथ किए जल्द से जल्द यहां भवन निर्माण कार्य पूर्ण करवाया जाएगा।*

*माननीय मुखिया किरण देवी ने कही की बिहार सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत लोहिया स्वच्छ मिशन के तहत स्वच्छ गाँव समृद्घ गांव बने इसी कड़ी आज हमसभी मिलकर चिन्हित स्थल पर कचरा भवन निर्माण हेतु भूमी पूजन किए। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।*

उपस्थित-बिनोद यादव, ललन कामैत,सिकेन्द्र सरदार ,ओमप्रकाश यादव,गजेन्द्र कुमार, विमलेश कुमार, रामकिशोर यादव, मो0‐मोजीम आलम, शबनम कुमारी, रविन्द्र कुमार, दिलीप मुखिय एवं सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण। भाग लिए

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com