सहरसा में सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत। स्कूल वैन से उतरकर जा रही थी घर, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचला।
सहरसा में सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत। स्कूल वैन से उतरकर जा रही थी घर, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचला।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* सहरसा में सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत। स्कूल वैन से उतरकर जा रही थी घर, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचला।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज मंगलवार 9 मई को स्कूल वेन से उतरकर घर जा रही बच्ची को स्कार्पियो गाड़ी कुचला।बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना सहरसा जिले के नवहट्टा थानां अंतर्गत ब्लॉक रोड के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस स्कार्पियो गाड़ी और चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी हो कि बच्ची का नाम राधा कुमारी है जिसकी उम्र 8 साल था और एक क्लास में पढ़ती थी। बच्ची नवहट्टा थानां क्षेत्र अंतर्गत तेलवा पंचायत स्थित रामोती मॉडल पब्लिक स्कूल से पढ़कर स्कूल वेन से लौट रही थी।स्कूल वेन चालक बच्ची के घर के पास रौंग साइड उतारकर चले गया। जब बच्ची रोड क्रॉस करके घर जा रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक उक्त बच्ची को कुचल दिया।जिससे बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाया जहां डॉ ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस घटना को लेकर बच्ची के चाचा दीपक कुमार ने बताया कि हमारी भतीजी रामोती मॉडल पब्लिक स्कूल में प्रत्येक दिन पढ़नी जाती थी।आज मंगलवार को स्कूल में दिन के तकरिकबन 1 बजे छुट्टी हुआ।छुट्टी होने के बाद स्कूल वेन से घर आ रही थी।स्कूल वेन के ड्राइवर के द्वारा बच्ची को रौंग साइड उतारकर चले गया।बच्ची ज्योंहि रोड क्रॉस कर अपना घर जाने लगी उसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी बच्ची को कुचल कर फरार हो गया। जिससे बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
वहीं इस घटना को लेकर नवहट्टा थानां प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि अज्ञात स्कार्पियो गाड़ी से बच्ची को ठोकड़ लगी थी।ठोकड़ लगने से बच्ची गंभीर अवस्था में जख्मी हो गयी थी।जिसको सदर अस्पताल भेजा गया था जहां डॉ बच्ची को मृत घोषित कर दिया।वहीं बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
Subscribe to my channel



