Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

लूट के दौरान अपराधियों ने युवक के पीठ में मारी गोली।

लूट के दौरान अपराधियों ने युवक के पीठ में मारी गोली।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* लूट के दौरान अपराधियों ने युवक के पीठ में मारी गोली।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज सोमवार को लूट के दौरान बेख़ौफ़ बाइक सवार दो अपराधियों ने 38 वर्षीय युवक को पीठ में गोली मारकर जख्मी कर दिया।और मौके वारदात से अपराधी फरार हो गया।वहीं जख्मी रूपेश कुमार झा घायल अवस्था में बिहरा थानां पहुंचकर पुलिस को अपना बयान भी दिया।उसके बाद जख्मी को बिहरा थानां की पुलिस के द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल ले गया ।जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।लेकिन परिजन सहरसा में ही निजी क्लिनिक में करवाया भर्ती जहां जख्मी इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत ब्लॉक रोड स्थित चिमनी के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार जख्मी युवक का नाम रूपेश कुमार झा है जो बिहरा थानां क्षेत्र के सिहौल गांव वार्ड नं 3 का रहने वाला था।आज सोमवार को रूपेश झा अपनी लड़की का आधार कार्ड सुधरवाने को लेकर अपने गांव से सत्तर कटैया ब्लॉक जा रहा था।उसी दौरान रास्ते में ब्लॉक रोड स्थित चिमनी के पास दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया।लूटने का जब रूपेश झा के द्वारा विरोध किया गया तो अपराधियों ने पीठ में गोली मारकर जख्मी कर फरार हो गया।
वहीं जख्मी के भतीजे सूरज कुमार झा ने बताया कि आज मेरे चाचा अपनी लड़की का आधार कार्ड सुधरवाने के लिए सत्तर कटैया ब्लॉक जा रहे थे।उसी दौरान अज्ञात दो अपराधियों ने लूटने की नीयत से नजदीक आया और लूटने का प्रयास करने लगा, जिसका मेरे चाचा के द्वारा विरोध किया गया।उसके बाद दोनो अपराधी मेरे चाचा को पीठ में गोली मारकर जख्मी कर दिया।और दोनो अपराधी मौके वारदात से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।वहीं जख्मी अवस्था में रहते हुए चाचा रूपेश कुमार झा बिहरा थानां पहुंचे और बिहरा थानां में पुलिस को बयान भी दिया।
वहीं बिहरा थानां अध्य्क्ष अकमल हुशेन ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गयी है।अपराधियों की पहचान कर ली गयी है।बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com