हिम्मतपुर की देवी के दर्शन के लिए देवी भक्तों का आना शुरू हो गया है
हिम्मतपुर की देवी के दर्शन के लिए देवी भक्तों का आना शुरू हो गया है

टूंडला फिरोजाबाद
गांव हिम्मतपुर की देवी के दर्शन के लिए देवी भक्तों का आना शुरू हो गया है देवी के वक्त मंदिर में प्रसाद चढ़ाते हैं और देवी के दर्शन कर उनसे मनौती मांगते हैं शनिवार को थाना प्रभारी टूंडला प्रदीप कुमार देवी के दर्शन के लिए पहुंचे उन्होंने देवी के गर्भ ग्रह के दर्शन किए इस मौके पर मंदिर के संचालक पूर्व प्रधान यादवेंद्र सिंह चौहान ने उनका माता की चुनरी उड़ा कर माला पहनाकर व प्रसाद ग्रहण करा कर स्वागत किया इस मौके पर देवी के कुछ भक्तों ने बताया कि यह देवी बड़ी चमत्कारिक देवी है इस देवी के दर्शन के समय जो भी सच्चे मन से अपनी मनौती मांगता है उसको देवी अवश्य पूरा करती हैं हिम्मतपुर में हालांकि अभी मेला नहीं शुरू हुआ है लेकिन उससे पहले ही भक्तों की भीड़ आना शुरू हो गई है मंदिर के आसपास दुकानें भी लग चुकी हैं जिनसे लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर मां के दरबार में उस प्रसाद को चढ़ाते हैं अभी से देवी के मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



