स्टेट बैंक सुपौल की मनमर्जी के आगे उलझ कर रह जाता हैं नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान का मामला :-मनोज कुमार यादव
स्टेट बैंक सुपौल की मनमर्जी के आगे उलझ कर रह जाता हैं नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान का मामला :-मनोज कुमार यादव

आलोक बादल ब्यूरो चीफ आवाज इंडिया लाइव सुपौल बिहार
सुपौल:-टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट सुपौल के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एसएसए मद से अच्छादित नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु आवंटन जिला शिक्षा कार्यालय सुपौल को एक सप्ताह पूर्व प्राप्त हुई,लेकिन अभी भी लोन में डूबे नियोजित शिक्षकों को वेतन भुगतान की लाले पड़े हुए हैं,हर बार के भाॅति इस बार भी नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान पेन्डूलंब के भांति दो दिन से बैंक झूलता हुआ नजर आ रहे हैं कल महीना का चतुर्थ शनिवार हैं और परसों रविवार है इसलिए इस सप्ताह वेतन भुगतान संभव प्रतीत नहीं हो रहा है।
वही संघ के जिला महासचिव पवन चौधरी ने कहा टाइम टू टाइम शिक्षक से इएमआई चुकाने वाले बैंक कर्मी को शर्म आनी चाहिए कि जब शिक्षक समय से त्रृण की किस्त नहीं चुकाते हैं तो बैंक कर्मी उनसे विलंब शुल्क वसूलते हैं और बैंक कर्मी जब बैंक में बिल प्राप्त रहने के बावजूद भी तीन दिन चार दिन तक शिक्षक का वेतन भुगतान नहीं करते हैं तो बैंकर को भी अतिरिक्त राशि के साथ भुगतान करनी चाहिए।
Subscribe to my channel



