इको ने मारी इंनोवा में जबरदस्त टक्कर, बाल बाल बचे इनोवा सवार
इको ने मारी इंनोवा में जबरदस्त टक्कर, बाल बाल बचे इनोवा सवार

मामला मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित निबोदता विद्यालय के समीप यहां एक रौंग साइड से आ रही इको कार ने गोवर्धन की तरफ से आ रही इंनोवा कार में जबरदस्त टक्कर मार दी, गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
गुरुवार की शाम सरबजीत पुत्र सुधीर कुमार निवासी इंदिरा कॉलोनी गाजियाबाद अपने परिवार सहित गोवर्धन की ओर् से अपने रिश्तेदारों के यहां से अपनी इनोवा कार संख्या UP 14 FA 2100 से वापस बिहार के लिए लौट रहे थे, वही जब लौटते समय मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित निबोदता विद्यालय के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से मथुरा की तरफ से आ रही रौंग साइट पर इनको कार संख्या UP 85 CA 0299 ने इको कार में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही कार सवारों के कोई गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही मौके पर अडींग चौकी प्रभारी अमित यादव मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए लेकिन वही पुलिस के आने से पहले इको कार सवार कार को छोड़ भागने में सफल रह।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



