सहरसा बिहार एएसआई के घर लाखों की चोरी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर रही है मामले की जांच
एएसआई के घर लाखों की चोरी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर रही है मामले की जांच

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में बीते शनिवार 4 फरवरी को देर रात अज्ञात चोरों ने ऐएसआई स्वर्गीय श्यामसुंदर मुखिया के घर में 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।घटना सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर वार्ड नं 1/6 की बताई जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
जानकारी हो कि पीड़ित महिला का नाम लालो देवी है और उनके पति का नाम श्याम सुंदर मुखिया है जो ऐएसआई के पद पर पदस्थापित थे और तीन साल पहले उनकी मौत हो चुकी है।स्वर्गीय श्यामसुंदर मुखिया का परिवार सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर वार्ड नं 1/6 में रहता था।बीते कल शनिवार 4 फरवरी को स्वर्गीय श्याम सुंदर मुखिया की पत्नी अपने चाचा के बरखी में मायके गयी थी सपरिवार।उसी रात घर सुनसान देखकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
वहीं पीड़ित महिला लालो देवी ने बताया कि बीते कल शनिवार को चाचा के बरखी मे अपने माईके गए थे।और आज रविवार को जब मेरा लड़का घर पर सुबह में आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था,तब बेटे की सूचना पर घर आये।और जब घर के अंदर गए तब देखे की 10 लाख का जेवर,एक लेपटॉप,एक एलसीडी,और कीमती साड़ी सब समान गायब था।उसके बाद चोरी की घटना को लेकर पुलिस को सूचना दिए।पुलिस आयी और छानबीन करके चली गयी।वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार भी लगाए हैं।
वहीं इस चोरी की घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया की चोरी की घटना घटित हुई है।घटना स्थल पुलिस को भेजी गई है।अवेदन मिलने के उपरांत कार्यवाही की जाएगी
Subscribe to my channel



