Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा सल्फास की गोलियां खाकर पति पत्नी ने मौत को गले लगाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सल्फास की गोलियां खाकर पति पत्नी ने मौत को गले लगाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

*सल्फास की गोलियां खाकर पति पत्नी ने मौत को गले लगाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी*

*जनपद के मवई गांव में शुक्रवार की रात एक दंपति के बीच आपस में विवाद हुआजिससे क्षुब्ध पहले पत्नी ने सल्फास*

बांदा, जनपद के मवई गांव में शुक्रवार की रात एक दंपति के बीच आपस में विवाद हुआ। जिससे क्षुब्ध पहले पत्नी ने सल्फास की गोलियां खा ली। पत्नी की मौत होते ही पति ने भी आत्मग्लानि से सल्फास की गोलियां खाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना से दंपत्ति के तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

शहर कोतवाली अर्न्तगत मवई गांव निवासी राम रूप (30) और उसकी पत्नी प्रीति (28) में शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में देर शाम साढ़े छह बजे तक कहासुनी होती रही। घरवालों के मुताबिक शाम को प्रीति ने सल्फास की गोलियां गटक ली। उल्टियां होने और हालत बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही पति रामरूप को मिली। उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे हॉस्पिटल ले जाते, इससे पहले उसकी भी मौत हो गई। गांव में दंम्पती की मौत से कोहराम मच गया। देर रात करीब 11.30 बजे जानकारी होने पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ अंबुजा त्रिवेदी मौके पर पहुंची।
मृतका की मां ने बताया कि दोनों के 3 बच्चे हैं जो अब अनाथ हो गए। इनमें से एक बच्चा तो महज 6 महीने का है। उन्होंने बताया कि उनका दामाद शराब पीने का आदी थी। जिससे उनकी बेटी काफी परेशान थी। शराब को लेकर रोजाना दोनों के बीच लड़ाई होती थी। लेकिन बेटी और दामाद ऐसा कदम उठा लेंगे सोचा नहीं था। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पति शराब पीने का आदी था। इसी बजह से पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई और दोनों ने ये कदम उठा लिया
इसी तरह अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पहले पत्नी ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दी। फिर पत्नी की मौत के बाद पति ने भी सल्फास की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com