गढ़वा झारखंड दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक हुए गंभीर रूप से घायल,भेजा गया अस्पताल
दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक हुए गंभीर रूप से घायल,भेजा गया अस्पताल

दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक हुए गंभीर रूप से घायल,भेजा गया अस्पताल
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के बत्तो गांव में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए!निजी वाहन से कांडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल मझिआंव, सदर अस्पताल गढ़वा व गढ़वा से डालटनगंज ले जाया गया!
जानकारी के अनुसार चटनियां गांव का एक युवक हरिहरपुर से अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान अपने गांव में ही मोटरसाइकिल से जा रहे दीपक गुप्ता व सराजुद्दीन अंसारी को अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया!घायल सराजुद्दीन अंसारी ने बताया कि चटनियां का युवक नशे कि हालत में था आमने सामने कि टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए!तीनों युवकों को भी सिर,हाथ व पैर में चोटें आई है!हालांकि चटनियां गांव का युवक कांडी से ही अपने घर लौट गया किंतु बत्तो गांव के दोनों युवकों का इलाज डालटनगंज स्थित राहुल अग्रवाल के क्लिनिक के कराकर घर लाया गया! फिलहारल सभी युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं!
Subscribe to my channel


