सहरसा बिहार बरियाही पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, दुर्घटना में एक मां बेटे की मौके पर ही मौत
बरियाही पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, दुर्घटना में एक मां बेटे की मौके पर ही मौत

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* जिला जहाँ बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है जिसमें एक मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गया घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिषी निवासी पिंकी देवी अपने दो महीने के दूधमुहे बच्चे के साथ टेंपो पर सवार होकर अपने पति विनोद चौधरी से मिलने के लिए जेल गेट आ रही थी तभी तभी सहरसा की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाईवा बरियाही पेट्रोल पंप के पास टैंपू में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे टेंपो पर सवार आधे दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए इस दौरान मौके पर ही 25 वर्षीय पिंकी देवी कि मौत हो गया और उनके दो माह के बच्चे का सहरसा ईलाज के दौरान मौत हो गया। कई लोग जख्मी है जिसका ईलाज विभिन्न जगहों पर निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे कि कार्रवाई में जुट गई है
*BYTE :-* मृतक के परिजन गुलशन मिश्रा।
Subscribe to my channel



