Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जिले के चार नगर पंचायत में आज सुबह से होगा मतदान। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत के चुनाव की सारी तैयारी पूरी

जिले के चार नगर पंचायत में आज सुबह से होगा मतदान। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत के चुनाव की सारी तैयारी पूरी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* जिले के चार नगर पंचायत एवं एक नगर परिषद के 103 मतदान केंद्र पर 01 लाख 10 हजार 798 मतदाता आज सुबह से मतदान करेगें। हालांकि नगर परिषद में मतदान आगामी तिथि को होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार नवहट्टा नगर पंचायत में 9514 पुरूष मतदाता एवं 9019 महिला मतदाता है जबकि नवहट्टा में कुल बूथों की संख्या 26 है और चैयरमैन , उपचेयरमैन एवं वार्ड पार्षद के रूप में 138 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जबकि वार्डों की संख्या कुल 18 है। दूसरी और बनगाँव नगर पंचायत में कुल 24902 मतदाता है जिसमें की पुरुष मतदाता 12786 महिला मतदाता 12116 एवं 19 वार्ड है और बूथ की संख्या 38 है। सौरबाजार में मतदाताओं की अगर बात करें तो यहां कुल मतदाता की संख्या 9936 है जिसमें पुरुष मतदाता 5116 है और महिला मतदाता 4820 है। वहीं सौरबाजार नगर पंचायत में 12 वार्ड है और 16 मतदान केंद्र बनाया गया है। चौथे नगर पंचायत सोनवर्षा राज में कुल मतदाता की संख्या 17676 है जिसमें पुरुष की संख्या 9178 है और महिला मतदाता की संख्या 8498 है जबकि सोनवर्षा राज में कुल वार्ड की संख्या 16 है और बूथ की संख्या 16 है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत के चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है और आज की मतदान के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के भाग्य का फैसला 20 दिसंबर को होगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com