बांदा रेजांगला शौर्य दिवस पर यादव महासभा ने सहीदों को दी श्रद्धांजलि
रेजांगला शौर्य दिवस पर यादव महासभा ने सहीदों को दी श्रद्धांजलि

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
रेजांगला शौर्य दिवस पर यादव महासभा ने सहीदों को दी श्रद्धांजलि-
बबेरू- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरहनी में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने विशाल जनसभा को आयोजित कर सैनिक सम्मान समारोह मनाया व मां भारती के वीर सपूतों वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यादव महासभा के सैकड़ों पदाधिकारियों व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में क्षेत्र के बुजुर्गों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया व भूतपूर्व सैनिकों को प्रतीक चिन्ह देकर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डीआर यादव ने किया व कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष युवा अजीत यादव ने आभार व्यक्त करते हुए सहीदों को श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यशस्वी जिला अध्यक्ष देवराज यादव ने शिरकत की व अध्यक्षता पूर्व प्रधान बदन यादव ने करते हुए आयोजक टीम का आभार प्रकट किया। जिला अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में रेजांगला हिंदुस्तान चाइना के युद्ध की शौर्य पराक्रम की वीर गाथा जो 13कुमाऊं की चार्ली कंपनी के 120 अहीरों ने मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में लड़ा गया युद्ध है जिसमें 114 अहीरों ने अपने लहू के आखरी बूंदों और आखरी सांसों को कुर्बान करके भारत माता की आन बान शान को जिंदा रखा Iहर भारतीय इन अहीर वीरों को सत सत नमन करता है Iइन वीर अहीरों की शान और सम्मान में आयोजित देश भर में हो रहे रेजांगला शौर्य दिवस समारोह के लिए सभी सम्मानित यदुवंशियों का आभार जताया व भारत सरकार से विनम्र निवेदन किया की इन लड़ाकों के सम्मान को बढ़ाने में अगर आप एक अहीर रेजिमेंट बना दें I तो पूरे 26 करोड यादवों और कृष्ण भगवान के वंशजों का मान बढ़ जायेगा I कृष्ण भगवान कोई नाच नचैया नही बल्कि एक कुशल नेतृत्व क्षमता वाले थे I उनके कुशल नेतृत्व क्षमता कि बदौलत दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध महाभारत का युद्ध लड़ा गया I तब से लेकर आज तक आप सब देख रहे हैं की किस तरह यदुवंशी नौजवान देश की रक्षा की खातिर हर सांस को हर लहू की बूंद को मां भारती को समर्पित कर रहे हैं I वर्तमान सरकार से निवेदन है की रेजांगला के वीर सपूतों अहीरों को अहीर रेजिमेंट से एक शौर्य की पहचान दें अहीर रेजिमेंट का निर्माण करें I
बहन ममता यादव ने मंडली के साथ रेजीमेंट के गाने गाकर श्रोताओं को उत्साहित किया । इस मौके पर फौजी बृजमोहन सिंह, देवकुमार, पंकज,सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश यादव,कमल यादव प्रधान, महेन्द्र सिंह, सुनील यादव प्रधान, अशोक, सामवेद, प्रेमचंद, अजय गुरु भाई, रोहित, महेन्द्र, सचिन आदि हजारों यदुवंशियों ने शामिल होकर अहीर रेजिमेंट हक है हमारा का उद्घोष किया।
Subscribe to my channel



