Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जनपद के बाल विज्ञानियों ने आगरा में आयोजित मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया प्रतिभाग

जनपद के बाल विज्ञानियों ने आगरा में आयोजित मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया प्रतिभाग

Spread the love

जिला फिरोजाबाद

फिरोजाबाद: जनपद के बाल विज्ञानियों ने आगरा में आयोजित मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा के तत्वाधान में डा. आर.पी. शर्मा के निर्देशन में मंडल स्तरीय 50 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज आगरा में किया गया। जिसमें जनपद फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा एवं मैनपुरी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि मण्डल स्तरीय प्रदशनी हेतु जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न विद्यालयों के जूनियर एवं सीनियर, अध्यापक वर्ग में सभी उपविषयों पर रितु सिंह, अर्जुन, न्यासा वलेचा, समीर, अर्चना, सोहेल, अरमान, पुष्पेंद्र, नन्दनी राजौरिया, पूनम, नितिन कुमार, अवन्तिका शर्मा, गौरव, मेहराब अली, अंशिका, मधु, सौरभ, सत्यम शर्मा, इक्षिता जैन, रितिक जैन, सुमित कुमार, शिवम कुमार, शोभित, अंश भदौरिया, इफ्फत, ईशु कुमार, चाँदनी, भानु प्रताप, सोहिब, वरीसा बानो, नीशू, हर्ष कुमार, अमित राजपूत, विकास, अदिति वर्मा, जानवी, अक्षांश शर्मा, सचिन, वैभव पाण्डेय, प्रिंसी पाराशर, अंजलि आदि ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन आगरा विज्ञान प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डा. निखिल जैन के साथ निर्णायक मण्डल डा. आर.एन. गौतम, डा. सुशील जैन आदि ने किया। जनपद फिरोजाबाद के यश पाल सिंह, सुनील जैन, हिमांशु भारद्वाज, राजकुमार सिंह, शरद पोरवाल, संजीव कुमार, गौरव शर्मा, सुमित प्रताप सिंह, मोहम्मद शरीफ, पंकज कुमार, अनिल कुमार, श्रीमती पूनम प्रकाश, प्रिया त्यागी, नीलोफर नाज, अनीशा आदि ने सहयोग किया।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com