फिरोजाबाद दूषित पानी पीने से छारबाग में डायरिया ने पसारे पैर, कई बीमार
दूषित पानी पीने से छारबाग में डायरिया ने पसारे पैर, कई बीमार

फिरोजाबाद: दूषित पानी पीने से छारबाग में डायरिया ने पसारे पैर, कई बीमार
-मौके पर पहुंचे सदर विधायक मनीष असीजा व सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी
फिरोजाबाद। नगर के यमुना रोड स्थित छारबाग में बुधवार की प्रातः अचानक डायरिया रोग फैल गया। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सदर विधायक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीड़ित रोगियों का टीम द्वारा उपचार शुरू कराया। गंभीर रूप से बीमार करीब 17 रोगियों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रोगियों में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं।
छारबाग में बुधवार की प्रात है अनेकों लोगों को पेट में दर्द उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। अनेकों घरों में रोगियों की चार पाईयां विछ गइर्, इधर कुछ लोगों को जब यह पता चला कि लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं तो उन्होंने कई लोगों को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। तत्पश्चात स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम सहित वहां पहुंच गए। इधर जानकारी मिलते ही सदर विधायक मनीष असीजा भी पहुंच गए और लोगों से बीमारी फैलने के बारे में जानकारी हासिल की।
छारबाग के बाशिंदों का कहना है क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिसकी शिकायत नगर निगम और उससे संबंधित जलकलसी का परिणाम है कि लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं और डायरिया जैसे रोग के शिकार हो रहे है। सीएमओ ने रोगियों से बात की और कुछ लोगों का विभाग के अधिकारियों से भी की गई। परंतु उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया इ उपचार शुरू कराया जो लोग अधिक बीमार थे सरकारी एंबुलेंस द्वारा सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवा दिया गया। भर्ती कर उनका उपचार जारी है। भर्ती रोगियों में महिलाएं-पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



