Breakingएक्सक्लूसिव

वजीरपुर राजस्थान बरसात के चलते किसानों की बुवाई पर पानी फिर गया बाजरे की फसल खराब भाजपा किसान मोर्चा ने दिया मुआवजे का ज्ञापन

बरसात के चलते किसानों की बुवाई पर पानी फिर गया बाजरे की फसल खराब भाजपा किसान मोर्चा ने दिया मुआवजे का ज्ञापन

Spread the love

भाजपा किसान मोर्चा ने दिया मुआवजे का ज्ञापन
महेश चन्द्र शर्मा, वजीरपुर,तहसील क्षेत्र में लगातार तीन दिवस बरसात के चलते किसानों की बुआई पर पानी फिर गया। वही अनेक किसानों की बाजरे की फसल भी खलहान में पड़ी होने से खराब हो गई। किसानों की जमीन की गिरदावरी करवा कर किसानों के बरसात से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा व युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड़ कार्यालय वजीरपुर में उपजिला कलेक्टर जवाहर लाल जैन को ज्ञापन सौपकर मुआवजे की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी हनुमान जाट ने बताया कि वजीरपुर उपखण्ड पर फसल खराबे का मुआवजा एवं खाद् की कालाबाजारी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा सवाईमाधोपुर के जिला महामंत्री विवेक चौधरी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें किसान की खराब हुई फसल का उचित मुआवजा देने के लिए किसान की तरफ से बात रखी जिसमें वजीरपुर मंडल के कार्यकर्ता उदय सिंह गूर्जर,राजेन्द्र जाट भीम सिंह जाट ,ओमप्रकाश गोयल ,रमेश शर्मा, पवन , बदन सिंह ,बने सिंह, महाराज सिंह, देवी सिंह सौलंकी एवं कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com