Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में महिला की करंट लगने से मौत

सहरसा में महिला की करंट लगने से मौत

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा में महिला की करंट लगने से मौत। बिजली की तार के चपेट में आने से झुलसी, इलाज के दौरान तोड़ा दम।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते देर शाम रविवार 23 अप्रैल को बिजली के तार के संपर्क में आने से बिना देवी नामक महिला जिसकी उम्र 42 वर्ष झुलस गई।आनन फानन में परिजनों के द्वारा उक्त महिला को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया भर्ती जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र अंतर्गत भतपूरा गांव वार्ड नं 6 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आज सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुटी जांच में।
वहीं इस घटना को लेकर मसुदन यादव ने बताया कि कल बांस लेकर आ रही थी रास्ते में बिजली के तार में बांस सट गया जिससे मेरी पत्नी को करेंट लग गया और झुलस गई।उसके बाद जख्मी अवस्था में पत्नी को सिमरीबख्तियारपुर अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गयी।अभी पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल सहरसा आये हैं।
सिमरीबख्तियारपुर थानां में पदस्थापित चौकीदार दीपनारायण पासवान ने बताया कि बहियार से बसबिट्टी से बांस लेकर उक्त महिला घर आ रही थी।रास्ते में बिजली का तार लुढ़का हुआ था।उसी तार में बांस टच कर गया जिससे महिला करेंट लग गयी।जख्मी अवस्था में सिमरीबख्तियारपुर अस्पताल ले गया जहां उक्त महिला की मौत हो गयी।अभी पोस्टमार्टम करवाने सहरसा आये हैं।पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा।
घटना को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थानां के थानां अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।
*BYTE :-* सिमरीबख्तियारपुर थानां में पदस्थापित चौकीदार दीपनारायण पासवान।
*BYTE :-* मसूदन यादव मृतक महिला का पति।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com