सहरसा बिहार स्लाईन चढ़ाता रहा चौकीदार व मच्छरदानी तले सोएं रहे चिकित्सक
स्लाईन चढ़ाता रहा चौकीदार व मच्छरदानी तले सोएं रहे चिकित्सक

विकास कुमार रिपोर्ट
*एंकर :-* नगर पंचायत सोनवर्षा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहाल होता जा रहा है।स्थिति ये है कि यहां रात में गंभीर रुप से महिला मरीजों को स्लाईन चढ़ाने या सुई देने का काम कोई ड्रेसर या एएनएम द्वारा नहीं बल्कि पीएचसी के चौकीदार द्वारा किया जाता हैं।जाहिर है ऐसे में मरीजों का उपचार भगवान भरोसे ही हो पाता है। बीते सोमवार की रात डायरिया की चपेट में आई नगर पंचायत सोनवर्षा स्थित हनुमान टोला की 50 वर्षीय महिला शोभिया देवी भर्ती हुई।मौके पर उपस्थित चिकित्सक डां रंजीत मिश्रा द्वारा बकायदा दवा लिख दी गई।लेकिन सुई व स्लाईन लगाने वाला कोई नहीं था, इस दौरान मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी।मरीजों द्वारा हो हल्ला मचाने पर पीएचसी में पदस्थापित चौकीदार मों शाहबाज द्वारा मरीज को स्लाईन लगाया गया। हांलाकि काफी देर बाद एएनएम ने पहुंच कर चौकीदार मो शाहनवाज द्वारा लगाएं गए स्लाईन व मरीज की स्थिति का जायजा लिया। पीएचसी के सुत्रों से मिली जानकारी पीएचसी में सिर्फ दिन के लिए ड्रेसर सह कम्पाउंडर उपलब्ध हैं। रात में गंभीर रूप से पहुंचे पुरुष मरीजों को दवा वितरक भूपेंद्र एंव उपाध्याय तथा रात में पहुंचे महिला मरीजों को एएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार किया जाता हैं।विषम परिस्थिति में एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी भरत द्वारा रात को भर्ती मरीजों की प्राथमिक उपचार की जाती हैं। इस दौरान चिकित्सक मच्छरदानी के अंदर सोएं रहे। मामले को लेकर पीएचसी प्रभारी चिकित्सक डां लक्ष्मण ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है आवश्यक जांच कर उपयुक्त कार्रवाई की जाएंगी।
Subscribe to my channel


