Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर चला बुलडोजर

समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर चला बुलडोजर

Spread the love

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बांदा में सुंदरीकरण का कार्य जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में आज शहर का प्रमुख चौराहा महाराणा प्रताप चौक जिसका सुंदरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। इसलिये महाराणा प्रताप चौक पर पीडब्ल्यूडी की सड़क की परिधि पर स्थित समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया है। हालांकि अभी तक इसके विरोध में इस तरह की कोई आवाज नहीं आई है। क्योंकि समाजवादी पार्टी का कार्यालय पहले ही शहर के बिजली खेड़ा इलाके में चला गया था। पुलिस उपाधीक्षक नगर राकेश सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है इसमें पीडब्ल्यूडी की सड़क पर की परिधि में एक पुराना समाजवादी पार्टी का कार्यालय था। जिसको की बुल्डोजर से गिरा दिया गया है उन्होंने ये भी बताया कि इससे पूर्व यह नगर पालिका की चुंगी हुआ करती थी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com